बिजनौर के एक बैंक्वेट हाॅल में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से युवा चेतना शिविर में जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से युवा चेतना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विश्व में भारत को सबसे युवा देश बताया गया। युवाओं को महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। डीएम जगतराज ने कहा कि समाज में सार्थक परिवर्तन लाने की जिम्मेदारी युवाओं की है।
अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से नजीबाबाद रोड़ स्थित एक बैंक्वेट हाल में युवा चेतना शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में देव संस्कृति विश्व विद्यालय के कुलसचिव ने कहा की भारत देश विश्व का सबसे युवा देश हे। युवाओं को आत्मचिंतन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवा जिस रास्ते पर चलता है उसकी रास्ते में वृद्ध भी चलते है। युवा सफल होगा तो देश भी सफल होगा। देश का युवा शालिन, अनुशासित और सेवा भाव रखने वाला होना चाहिए। युवा वह होता है जिस पर सभी समस्या का समाधान होता है। देश का युवा लक्ष्य विहिन हो गया है और अपने लक्ष्य को भूलता जा रहा है। कहा कि युवा तेजी से नशे का प्रवाह में बह रहा है।