फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाहेड़ी बिजलीघर से जोड़ा गया चांदपुर

Sun, 18 Jun 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में इंजीनियरों को स्वाहेड़ी बिजलीघर से बिजनौर व चांदपुर तहसीलों को विद्युत सप्लाई शुरू करने में कामयाबी मिल गई है। शनिवार देर शाम चांदपुर तहसील को स्वाहेड़ी बिजलीघर से विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई। इसके बाद नहटौर बिजलीघर का लोड 226 एमवीए कम हो गया है। इससे नहटौर के उपभोक्ताओं को भी राहत मिली है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन अखिल महरोत्रा के अनुसार, बीएचईएल के इंजीनियरों की टीम स्वाहेड़ी बिजलीघर पर विद्युत लोड डालने की कोशिशों में लगी थी। तीन दिन पहले बिजनौर तहसील को स्वाहेड़ी बिजलीघर से जोडकर सप्लाई शुरू कर दी गई थी। शनिवार दोपहर 12 बजे चांदपुर तहसील की विद्युत लाइनों के ऊर्जीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया। इंजीनियरों को चांदपुर तहसील का लोड डालने के लिए कोड प्राप्त करने में करीब छह घंटे लगे। शाम छह बजकर 35 मिनट पर स्वाहेड़ी बिजलीघर से चांदपुर तहसील को सप्लाई शुरू कर दी गई। नहटौर बिजलीघर से बिजनौर व चांदपुर तहसीलों का 226 एमवीए लोड कम हो गया है। नहटौर बिजलीघर का लोड अब 752 एमवीए रह गया है। नजीबाबाद तहसील का 100 एमवीए का लोड हटने के  बाद नहटौर बिजलीघर को अतिरिक्त लोड से छुटकारा मिल जाएगा। 
वहीं  बिजनौर में करीब चार दिन पहले टूटा एचटी लाइन का गार्ड मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत बन गया है। मोहल्लेवासियों ने निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की, निगम के अधिकारियों ने नहीं सुनी। मोहल्ला चाहशीरी में श्री शिव मंदिर बाबा लंगोटिया महाराज के सामने चार दिन पहले एचटी लाइन का गार्ड टूट गया था। 
विज्ञापन


मोहल्लेवासियों ने चार दिन में कई बार इसकी अधिकारियों से शिकायत की। मोहल्लेवासी राधेश्याम पाल, संजय कुमार, पंडित भूपेंद्र शर्मा, दिलेराम पाल और जितेद्र सिंह ने बताया कि कई दिनों से एचटी लाइन का गार्ड टूट कर गिर गया था, लेकिन समस्या का समाधान नही हुआ है। उन्होंने बताया कि मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को इसके कारण दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें