फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चांदपुर ने हरिद्वार को 1-0 से हराया

Fri, 21 Nov 2025 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर के मैदान पर चल रहे द्वितीय विवेक हॉकी कप नॉर्थ जोन टूर्नामेंट के तीसरे
विज्ञापन
चांदपुर। हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे द्वितीय विवेक हॉकी कप नॉर्थ जोन टूर्नामेंट के तीसरे दिन हुए मैच में चांदपुर की टीम ने हरिद्वार की टीम को 1-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

बाबू कैलाश चंद मित्तल और इकबाल सिंह लोहिया की स्मृति में अजान ग्रुप, आधारशिला स्कूल व बीकेजी ज्वैलर्स के सहयोग से चांदपुर स्पोर्ट्स सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट में शुक्रवार को चार मैच खेले गए। पहला मैच रामपुर हॉस्टल व फरीदाबाद के बीच हुआ, जिसमें रामपुर हॉस्टल ने द्वितीय शूट आउट में 1-0 से जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में मिलक की टीम ने सोनीपत की टीम को 5-0 से पराजित किया। तीसरा मैच बिजनौर व मुरादाबाद के बीच खेला गया, जिसमें बिजनौर की टीम 1-0 से विजेता रही। चौथा व अंतिम मैच चांदपुर व हरिद्वार के बीच हुआ, जिसमें चांदपुर ने हरिद्वार को 1-0 से हराया।
टूर्नामेंट में अतिथियों के रूप में एसडीएम न्यायिक विजय शंकर मिश्रा, विवेक कर्णवाल, हाजी नसीम रईसी, हनी तोमर, सरदार अच्छन सिंह लोहिया, शोभित गोयल आदि मौजूद रहे। संचालन इरफान मिर्जा व मो. इजमाल ने किया। एम्पायर तज्जमूल जैदी, बृजेश कुशवाहा, लाल खान, एहसान उरूज़, संदीप चौधरी तथा टेक्निकल एम्पायर में खुर्शीद अहमद हाशमी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें