फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदपुर विधानसभा : भाजपा-रालोद में बढ़ी दावेदारों की होड़

विज्ञापन
विज्ञापन
- चांदपुर विधानसभा सीट से दावेदारी में महिला नेता की संख्या ज्यादा
विज्ञापन


- पिछले चुनाव में आमने-सामने थे भाजपा और रालोद, इस बार गठबंधन में मिलकर लड़ेंगे चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। चांदपुर विधानसभा सीट पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। भाजपा और रालोद के बीच गठबंधन होने के बाद दोनों ही दलों के नेताओं ने इस सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है।
क्षेत्र में जनसंपर्क और प्रचार के जरिए नेता अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं। हालांकि, अभी तक गठबंधन में यह तय नहीं हुआ है कि चांदपुर सीट किस दल के खाते में जाएगी। इसके बावजूद दोनों दलों में दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर सपा ने जीत हासिल की थी। उस समय रालोद और सपा का गठबंधन था। वहीं, इस बार राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। अब रालोद और भाजपा गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। ऐसे में दोनों दलों के नेताओं की निगाहें चांदपुर सीट पर टिकी हैं।
विज्ञापन




- रालोद से दावेदार

रालोद से पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी, डॉ. भूपेंद्र तोमर, अंकुल चौधरी समेत कई नेता दावेदारी कर रहे हैं। समाजसेवी आभा सिंह भी क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी दावेदारी के लिए जनसंपर्क कर रही हैं। चर्चा है कि बिजनौर की जगह रालोद को चांदपुर सीट मिली, तो डॉ. नीरज चौधरी वहां से दावेदारी कर सकते हैं।

- भाजपा से दावेदार

भाजपा से पूर्व विधायक कमलेश सैनी, पूर्व प्रत्याशी कविता चौधरी, डॉ. मूलचंद सैनी, शक्ति भारद्वाज मित्तल, कपिल चौधरी, डॉ. अनिल सिंह समेत कई नाम चर्चा में हैं। खास बात यह है कि इस सीट पर महिला दावेदारों की संख्या भी अच्छी-खासी है।



- सपा से दावेदार

सपा की ओर से फिलहाल वर्तमान विधायक स्वामी ओमवेश के अलावा संसार सिंह, रफी सैफी और सविता सैनी के नाम सामने आ रहे हैं।



- पिछले चुनाव में थे आमने-सामने, अब साथ लड़ेंगे चुनाव



पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा और रालोद के प्रत्याशी चांदपुर सीट पर एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में थे। उस समय रालोद सपा के साथ गठबंधन में थी। अब राजनीतिक परिस्थितियां बदल चुकी हैं। भाजपा और रालोद एक साथ गठबंधन में हैं। ऐसे में दोनों दलों के नेताओं की दावेदारी के बीच सीट का बंटवारा दिलचस्प होने की संभावना है।

हमारी पार्टी तो गठबंधन के साथ सभी सीटों पर तैयारी कर रही है। कौन सी सीट मिलेगी, यह शीर्ष नेताओं का निर्णय होगा। हमारी पार्टी के भी नेता टिकट के लिए दावेदारी और तैयारी कर रहे हैं। -ओमपाल कश्यप, जिलाध्यक्ष, रालोद
विज्ञापन




सभी को दावेदारी का अधिकार है। हमारे नेता फिलहाल सभी पर तैयारी कर रहे हैं। पार्टी हाईकमान का जो भी निर्णय होगा, उसके अनुसार चुनाव में सभी पदाधिकारी और नेता काम करेंगे। -भूपेंद्र चौहान बॉबी, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें