फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अगले सप्ताह में बारिश के आसार, बढ़ेगी सर्दी

Tue, 30 Jan 2024 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में सर्दी का सितम बरकरार है। ऐसे में अब मौसम विभाग अगले एक सप्ताह में बारिश होने की संभावना जता रहा है। बारिश होने से रात के तापमान में गिरावट होगी। जिससे सर्दी और बढ़ेगी। सोमवार को दोपहर में धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली।
विज्ञापन


जिले में कड़ाके की सर्दी पड़ने से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। सर्दी में लोग ठिठुरते हुए घरों से बाहर निकले। सोमवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। जिसकी वजह से दृष्यता बहुत कम रही। इससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो गया। सुबह करीब 11 बजे धूप निकली गई। धूप निकलने पर लोगों ने सर्दी से राहत पाई। इसके अलावा अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई।
लोग धूप निकलने पर अपने घरों की छत पर नजर आए। मौसम विभाग अगले एक सप्ताह में बारिश की संभावना जता रहा है। जिससे सर्दी बढ़ेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शीतलहर 7.4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि आसमान में हल्के बादल छा रहे हैं। शीतलहर भी कम चल रही है। अगले एक सप्ताह के अंदर जिले में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान-
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
22 जनवरी- 10- 4.5
23 जनवरी- 10- 3.9
24 जनवरी- 10.2- 3.4

25 जनवरी- 14.4- 2.9
26 जनवरी- 18.6- 2.6
27 जनवरी- 12.6- 4.6

28 जनवरी- 13.4- 4.2
29 जनवरी- 20.4- 4.8
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और कृषि वेधशाला से लिया गया है।
फसलों के लिए लाभकारी रहेगी बारिश
विशेषज्ञ हरज्ञान सिंह ने बताया कि पाले और कोहरे से झुलस रहा गन्ने का अगोला, गेंहू, आलू, सरसों, बरसीम आदि को बारिश पड़ने से राहत मिलेगी। कोहरा और पाला बारिश पड़ने से ही कम होगा। बारिश फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी। जबकि बारिश के साथ ओला पड़ने से फसल खराब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें