फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बजट के अभाव में कागजों में सिमट रही अमृत सरोवर योजना

Tue, 30 Jan 2024 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
भागूवाला के रामदासवाली में अधूरा निर्मित तालाब।
विज्ञापन
नजीबाबाद। तालाबों को विकसित करने के उद्देश्य से लागू अमृत सरोवर योजना के लिए से बजट जारी न होने से कागजों में सिमट कर रह गई है। छह माह पूर्व जोर शोर से शुरू की गई अमृत सरोवर योजना का कार्य फिलहाल ठप है।
विज्ञापन

नजीबाबाद ब्लॉक में अमृत सरोवर के अंतर्गत प्रथम चरण में करीब 21 गांवों के तालाबों के सुंदरीकरण कराने की योजना शुरू हुई थी। योजना में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक और तालाब शामिल किए गए थे। भागूवाला क्षेत्र के गांव रामदासवाली सहित गूढ़ा, हसनपुर, इस्सेपुर, किशोरपुर, मोचीपुरा, औरंगाबाद, राहतपुर खुर्द, लालपुर सोजीमल, गजरौला, फतेहपुर दुर्ग, बेगमपुर बौनावाला, आजमपुर मो. अली सहित विभिन्न पंचायतों में अमृत सरोवर योजना के तहत मनरेगा से तालाबों की खोदाई आदि का काम शुरू हुआ था।
राहतपुर, गूढ़ा सहित कई ग्राम पंचायतों में मिट्टी खुदान के साथ तालाब तक पहुंचने की सीढ़ी निर्माण और सैर-सपाटे के लिए आने वाले ग्रामीणों के लिए कुर्सी लगाने का काम किया गया।
विज्ञापन

अमृत सरोवर योजना में चिह्नित अधिकांश ग्राम पंचायतों में तालाब विकास और सुंदरीकरण योजना कागजों तक सिमट कर रह गई है। शासन से अमृत सरोवर विकास के लिए अलग से बजट जारी न होने से योजना परवान नहीं चढ़ पा रही। बीडीओ ज्योति चौधरी ने बताया कि मनरेगा से योजना को प्रभावी बनाने के लिए कई ग्राम पंचायतों में तलाब विकसित किए गए है।
पिकनिक स्पॉट बनेंगे गूढ़ा और मोचीपुरा के तालाब
नजीबाबाद। जिला मुख्यालय पर हालही में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने ब्लॉक की ग्राम पंचायत गूढ़ा में भूगर्भ जल वाले करीब 75 बीघा और ग्राम पंचायत मोचीपुरा के करीब 55 बीघा तालाब को अमृत सरोवर योजना में पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित कराने का निर्णय लिया है। जिला प्रशासन दोनों ग्राम पंचायतों के तालाबों में नौकायन आदि की व्यवस्था भी कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें