फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हितेश बंसल का निधन

विज्ञापन
हितेश बंसल (फाइल फोटो)। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
चंपत राय के चचेरे भाई हितेश बंसल का निधन
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष व श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव नगीना निवासी चंपत राय बंसल के चचेरे भाई हितेश बंसल का मंगलवार शाम अचानक निधन हो गया। वह करीब 53 वर्ष के थे।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सराय मीर निवासी हितेश बंसल की बाजार बारादरी में कपड़े की दुकान है। परिजनों के अनुसार मंगलवार दोपहर हितेश बंसल की अचानक तबियत खराब हुई। तभी उन्हें इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों का कहना है की वह शुगर के पीड़ित थे तथा अचानक शुगर काफी अधिक होने के कारण उनकी मृत्यु हुई। हितेश बंसल के निधन पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, मोहित गोयल, शलभ गोयल, व्यापारी नेता दीपक अग्रवाल, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल,हुड़दंग नगीन वी, राकेश अग्रवाल आदि ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें