नजीबाबाद में राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : NAZIBABAD
धार्मिक स्थलों के अधिनियम को चुनौती देना असंवैधानिक : कांग्रेस
नजीबाबाद। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में पूजा स्थल अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आदेश से संवैधानिक संकट उत्पन्न होने की संभावित स्थिति पर अंकुश लगाने की मांग की।
कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनीस विशाल अंसारी, मो.हनीफ, एमएच जैदी, स्पर्श सिसौदिया, इमरान सैफी, एमएच जैदी, अब्दुल रशीद, इमरान सैफी, महबूब राइन के नेतृत्व में कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम मनोज कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूजा स्थल के अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर दिए गए आदेशों पर चिंता व्यक्त की गई। कांग्रेस ने ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर सर्वे कराने के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि संविधान के बुनियादी ढांचे में हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता।
अनीस विशाल अंसारी ने ताजमहल के कमरों से संबंधित मुद्दों को भी दुर्भाग्यपूर्ण और संविधान के विपरीत बताते हुए गंभीरता से लेने की बात कही। ज्ञापन देने वालों में नसीम अहमद, शहबाज अख्तर, अफजाल, डॉ.इलियास अंसारी, मो.इस्माइल, जावेद अंसारी आदि शामिल रहे।