संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात। विवाद के चलते कुछ लोगों ने जबरन ट्रैक्टर चलाकर भूमि जोत दी। पुलिस ने घटना में चार महिलाओं और एक व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने चार महिलाओं समेत पांच लोगों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया हैं।
गांव हीमपुर मानक निवासी शीशपाल और यशपाल की भूमि बनवारीपुर में है। इस भूमि गांव बनवारीपुर के नरेश ने बटाई पर जोत रखी है। इसी भूमि के पास हुसैनाबाद की कलसुम और काशीराम कॉलोनी खत्रियान बिजनौर निवासी मुस्लिमा ने भी कृषि खरीद रखी है।
आरोप है कि शुक्रवार को कलसुम, नूरजहां व सादाब आदि ने यशपाल आदि की भूमि जोतकर कब्जा करने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भूमि जोत रहे गांव कक्कड़पुर उर्फ लकड़ा के ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए गांव हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद निवासीगण कलसुम, नूरजहां और सादाब तथा गांव सभाचंदपुर मोहन उर्फ मखवाड़ा निवासी साईमा और नाजमा को गिरफ्तार कर सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष में एक दिव्यांग होने के कारण विकलांग पार्टी के सदस्य भी गांव बनवारीपुर आए हुए थे।