फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दिन में चालान, शाम को जमानत रात में बेकाबू ट्रक ने ली जान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। शुक्रवार देर रात रेलवे फाटक के समीप तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने पैदल जा रहे 26 वर्षीय मोंटी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोंटी दिन में शांति भंग के आरोप में चालान होने के बाद शाम को एसडीएम कोर्ट से जमानत पर घर लौटा था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात्रि दस बजे स्योहारा नूरपुर रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने रेलवे फाटक और थाना परिसर के निकट पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोंटी (26) पुत्र चंदू सिंह, निवासी इस्लामनगर के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शुक्रवार दिन में किसी विवाद के चलते पुलिस ने मोंटी का शांति भंग की आशंका में चालान किया था। शाम को एसडीएम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह घर लौट आया था। देर रात पैदल कहीं जाते समय रेलवे फाटक के पास यह हादसा हो गया। सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें