फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरपर्सन पति पर लगाया अवैध कब्जे का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चेयरपर्सन पति पर लगाया अवैध कब्जे का आरोप
विज्ञापन

बिजनौर। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने मंडावर में कालिंद्री देवी मंदिर के पोखर में कस्बे का गंदा पानी डाले जाने के संबंध में डीएम रमाकांत पांडेय व तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह से भेंट की। उन्होंने चेयरपर्सन के पति पर अपने रिश्तेदारों को जमीन पर अवैध कब्जा कराए जाने का आरोप भी लगाया।
पूर्व सांसद ने बताया कि पहले गंदा पानी सरकारी जमीन स्थित पछाये में जाता रहा है। आरोप लगाया कि उक्त जमीन पर चेयरपर्सन पति ने अपने रिश्तेदारों को कब्जा करा दिया है। अब मंदिर के पोखर में गंदा पानी डाला जा रहा है। मंदिर के नाम राजस्व अभिलेखों में 52 बीघा जमीन है, यहां भी चेयरपर्सन पति ने बाग लगवाकर कब्जा करवा दिया है। पोखर में जलस्तर इतना बढ़ गया है कि पानी मंदिर के गेट तक आ गया है। गंदा पानी कभी भी मंदिर में आ सकता है। कहा कि चेयरपर्सन पति द्वारा मंदिर में मछली डलवाकर उन्हें बेचा भी जा रहा है। पूर्व सांसद ने कहा कि चेयरपर्सन पति द्वारा मंदिरों की जमीनों को क्षति पहुंचाकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। सांसद के अनुसार इस मामले में डीएम ने एसडीएम व तहसीलदार को मौका मुआयना करके दस दिन में समस्या का समाधान कराने के आदेश दिए हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत, शशिभूषण गुप्ता, रणवीर कर्णवाल, सौरभ, राजकुमार वाल्मीकि, जॉनी वाल्मीकि, पप्पू वाल्मीकि, कामेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, संजय त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडावर की चेयरपर्सन अफ्शा निगार के पति आसिफ अली शान का कहना है कि उन्होंने या उनके रिश्तेदारों ने किसी भी सरकारी संपत्ति पर कब्जा नहीं किया है। उन पर लगे आरोप गलत हैं। कालिंद्री मंदिर के पास तालाब में पहले से ही पंचायत का पानी जाता रहा है। तालाब की आराजी मंदिर की आराजी से अलग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें