फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्षों, सभासदों ने किया विकास का वादा

Tue, 12 Dec 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर। नवनिर्वाचित नगर पालिका, पंचायतों के अध्यक्षों, सभासदों को मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने सभासदों और शहर वासियों से क्षेत्र में विकास की गंगा बहा देने का वादा किया। सभी को साथ लेकर चलने की बात कही गई।
विज्ञापन


इंदिरा बाल भवन में हुए कार्यक्रम में एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र राम ने नवनिर्वाचित चेयरपर्सन रूकसाना परवीन और 25 सभासदों को शपथ दिलाई। ईओ इंद्रपाल सिंह, अन्य कर्मचारियों ने नव गठित बोर्ड का स्वागत किया। रूकसाना परवीन ने कहा कि उन्हें जीताने में सभी ने सहयोग दिया है, वे नगर पालिका क्षेत्र में विकास कराने में दिन रात एक कर देंगी। पूर्व विधायक रुचि वीरा ने कहा कि सभी भाईचारे से मिलकर शहर का विकास कराने में एक-दूसरे का सहयोग करें। इस दौरान अंशु राणा, दीपक गर्ग मोनू, जुल्फिकार बेग, डॉ. रमेश तोमर, डॉ. अनिल चौधरी, अनीस अहमद, हिमांशु आदि मौजूद रहे।

नगर पंचायत मंडावर में एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने चेयरपर्सन अफशा निगार, सभासदों को शपथ दिलाई। अफशा निगार ने कहा कि वे विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। नगर पंचायत झालू में एसडीएम सत्येेंद्र कुमार सिंह ने चेयरमैन शहजाद अहमद, 14 सभासदों को शपथ दिलाई। सभासद हरस्वरूप, पूजा देवी, कामेंद्र सिंह, निशा परवीन, निजामुद्दीन, सर्वेश देवी, नीलू, दिलशाद कुरैशी, कमरूल इस्लाम, रूबी, नवनीत अग्रवाल, उपेंद्र चौधरी, सतेंद्र सिंह, नसीम अहमद को शपथ दिलाई गई। शहजाद अहमद ने कहा कि जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


हल्दौर के सीडी इंटर कॉलेज के मैदान में एसडीएम सदर, ईओ ने पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष अमर सिंह उर्फ पम्मी, 25 सभासदों को शपथ दिलाई। पालिका अध्यक्ष, सभासदों ने नगर में चहुंमुखी विकास कराने का वादा किया। शपथ समारोह में नगीना सांसद डॉक्टर यशवंत सिंह, जिला अध्यक्ष राजीव सिसौदिया, जिला उपाध्यक्ष अतुल मारवाड़ी, हरविंदर कौर, जिला महामंत्री मुकेंद्र त्यागी, नगर अध्यक्ष दर्पण रावल, डॉक्टर रजनीश ऐरन, राशिद थाना प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे। संचालन विजयपाल सिंह चौहान ने किया।

स्योहारा में नगर पालिका के जलकल प्रांगण में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम शिशिर कुमार ने नव निर्वाचित पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील और वार्ड के सभासदों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद अली ने किया। मंच की व्यवस्था अनिल पंडित द्वारा की गई।

नगीना में एसडीएम नजीबाबाद उद्धभव त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित चेयरपर्सन ताहिरा बेगम, 25 सभासदों को एमएम इंटर कॉलेज के मैदान में शपथ दिलाई। ईओ इंद्रपाल सिंह की मौजूदगी में दोपहर 12 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। ताहिरा बेगम ने कहा कि जनता ने उन्हें विकास के मुद्दे पर पुन: जिताया है। वे नगर के विकास के लिए और अधिक कोशिश करेंगी।

नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष शेख खलीलुर्रहमान, शेख शाहनवाज खलील, जामा मस्जिद के इमाम उवैस अकरम, मंदिर मुक्तेश्वर नाथ के पुजारी डॉ. विपिन चंद त्रिपाठी, सेंट मैरी स्कूल के फादर पीटर्स, मुख्य ग्रंथी सिंह सभा गुरुद्वारा कृष्ण सिंह आदि रहे। गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी ने शेख खलीलुर्रहमान को तलवार भेंट की।

पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष फूल सिंह चौधरी, काजी अरशद मसूद, जुल्फिकार आलम, रईस कुरैशी, अजीमुर्रहमान, शाहरुख खलील, यामीन मिन्ना, बाबू इश्तियाक, अतीक भारती, आलोक चौधरी, जमशेद, शेख शददन, अतीकुर्रहमान, अरशद प्रिंस आदि मौजूद रहे।

शेरकोट में एसडीएम आजाद भगत सिंह ने नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष शबनम नाज और उनकी केबिनेट के सभी 25 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस माके पर नासिर प्रधान, कमाल अहमद, सुहेल अहमद, मोहम्मद दानिश, सुहाबुद्दीन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें