फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में खाताधारकों का हंगामा, चेयरमैन समर्थकों ने युवक को पीटा

Fri, 09 Dec 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खाताधारकों को समझाते सीओ और चेयरमैन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद के जलालाबाद में बैंक से धनराशि नहीं मिलने पर खाताधारकों ने जमकर हंगामा किया। भीड़ का आलम यह था कि हंगामे के चलते नेशनल हाईवे पर डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। सीओ ने बैंक के उच्चाधिकारियों से अपने खाताधारकों को भुगतान की व्यवस्था करने के लिए कहा। इस बीच जलालाबाद चेयरमैन याकूब राईन के साथ एक खाताधारक की कहासुनी हो गई। इस पर चेयरमैन समर्थक भड़क गए।
विज्ञापन


समर्थकों ने युवक की पिटाई कर दी, जिससे मामला गरमा गया। पीड़ित ने चेयरमैन के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप दी है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी गई है। सीओ और चेयरमैन के समझाने पर उग्र भीड़ शांत हुई। बृहस्पतिवार को मेरठ-पौड़ी हाईवे पर स्थित पीएनबी जलालाबाद शाखा पर बृहस्पतिवार सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ चुकी थी।

सैकड़ों खाताधारक बैंक खुलने से पहले ही लाइन में लगे थे। सुबह दस बजे ही भीड़ इतनी ज्यादा थी कि हाईवे पर जाम लग गया। बैंक खुलते ही पैसे को लेकर शोरशराबा मचना शुरू हो गया। बैंक प्रबंधक विजय बलोनी ने खाताधारकों को बताया कि बैंक के पास धन उपलब्ध नहीं है। इस पर ग्राहकों का गुस्सा भड़क गया। खाताधारकों ने बैंक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सीओ रामानंद कुशवाहा पुलिस बल के साथ बैंक पहुंच गए। उन्होंने बैंक उच्चाधिकारियों  से बात कर जल्द धनराशि बैंक को भिजवाने के लिए कहा। कैश मिलने के आश्वासन पर ही खाताधारकों का गुस्सा शांत हुआ। करीब 11.30 बजे जाम खत्म होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। जलालाबाद चेयरमैन याकूब राईन के साथ एक खाताधारक की कहासुनी हो गई। इस पर चेयरमैन समर्थक भड़क गए। समर्थकों ने युवक की पिटाई कर दी, जिससे मामला गरमा गया। पीड़ित ने खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें