फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश के लिए मचा हाहाकार, उपभोक्ता लाचार

Fri, 09 Dec 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में कैश के लिए फफक पड़ी महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में जिले के मंडावर क्षेत्र में पीएनबी शाखा के बाहर कैश के लिए लंबी कतार में लगे कई लोगों पर एक सिपाही ने लात घूसे चलाए। आक्रोशित भीड़ ने सिपाही को घेर लिया और उस पर गुस्सा जताया। बाद में अन्य पुलिसकर्मियों ने भीड़ को समझाकर मामला शांत किया। अन्य कई बैंकों में लंबी कतारों और कैश की किल्लत में उपभोक्ताओं को मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को केवल एचडीएफसी और विजया बैंक की एटीएम मशीन से ही कैश निकला। उपभोक्ताओं को कैश निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ लोगों ने बताया कि पीएनबी में चैनल के पास तैनात सिपाही सिद्धार्थ ने लाइन में लगे उपभोक्ताओं पर लात घूसे बरसा दिए। इससे पर ग्राहकों ने उसे घेरकर उस पर गुस्सा जताना शुरू किया तो वह बैंक कर्मचारियों के पास चला गया तो उपभोक्ताओं ने उसे वहां भी घेर लिया। बाद में दूसरे बैंकों में तैनात सिपाहियों ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित भीड़ को शांत किया।

उधर, एसबीआई की मुख्य शाखा में सोमवार को उपभोक्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।  यहां भीड़ का आलम यह रहा कि कई उपभोक्ता लंबी कतार देखकर बिना नगदी लिए ही लौट गए। पीएनबी की मुख्य शाखा में भी बृहस्पतिवार को केवल दो-दो हजार रुपये का ही भुगतान किया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा और एक्सिस बैंक में उपभोक्ताओं की लाइन बैंक से सड़क तक आ गई। इलाहाबाद बैंक, जिला सहकारी बैंक,  बंधन बैंक, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में भी कैश खत्म हो गया। 
विज्ञापन


भीड़ देखकर हिम्मत टूटी ः एक दिन की छुट्टी लेकर एसबीआई में कैश लेने आए शिक्षक राजेश शर्मा भीड़ को देखकर लाइन में लगने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। पीएनबी में मोहल्ला चाहशीरी निवासी 60 वर्षीय महबूबा ने बताया कि उनके परिवार के चार सदस्यों के अलग-अलग बैंकों में खाते हैं। लेकिन जहां भी खाते हैं, केवल दो-दो हजार रुपये ही मिल रहे हैं। बड़े परिवार के लिए राशन तक नहीं आ रहे। 

लाइन में लगी गर्भवती ः  पीएनबी में आई शाहना ने बैंक मैनेजर को बताया कि वो तीन माह की गर्भवती है। पति सऊदी अरब में है। लाइन में लगने पर केवल दो हजार रुपये मिल रहे हैं। वह लाइन में लगने की स्थिति में भी नहीं है। उसने बैंक मैनेजर से आठ हजार रुपये देने की प्रार्थना की। बताया जाता है कि मैनेजर ने शाहना को कुछ देर बाहर बैठाने के बाद नगदी उपलब्ध कराई।

एटीएम पर लटके रहेंगे ताले ः बैंकों की तीन दिन की छुट्टी उपभोक्ताओं को बेचैन कर सकती है। छुट्टी के दौरान एटीएम मशीनों में कैश रखने की संभावना भी न के बराबर है। 
शनिवार को सेकेंड सैटरडे का अवकाश रहेगा। 11 दिसंबर को रविवार है और 12 दिसंबर को ईद-ए-मिलाद की छुट्टी है। इन तीनों दिन बैंक भी बंद रहेंगे। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि बैँक में  कैश कम है। इसलिए काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें