फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : फैसल वारसी की लॉरेस बिश्नोई को सीधी चुनौती, कहा- सरकार मौका दे तो गैंगस्टर को 12 घंटे में कर दूंगा बर्बाद

Sun, 27 Oct 2024 12:39 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, स्योहारा।

सार

स्योहारा पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी का सोशल मीडिया पर एक लाइव वीडियो जमकर प्रसारित हो रहा है। इस 24 मिनट 41 सेकेंड की वीडियो में उन्होंने नगर के विकास पर चर्चा की। 
विज्ञापन
चुनौती... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बिजनौर स्थित स्योहारा नगर पालिका के अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर अपने फेसबुक आईडी पर लाइव आकर लॉरेंस बिश्नोई के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की साथ ही कहा कि यदि सरकार उन्हें मौका दे तो वे 12 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई व उसके नेटवर्क को नेस्तनाबूद कर देंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

स्योहारा पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी का सोशल मीडिया पर एक लाइव वीडियो जमकर प्रसारित हो रहा है। इस 24 मिनट 41 सेकेंड की वीडियो में उन्होंने नगर के विकास पर चर्चा की। उसी वीडियो में पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी ने महाराष्ट्र के बाबा सिद्दीकी की हत्या पर गहरे दुख का इजहार किया है। उनसे न मिल पाने पर भी मलाल किया। 
विज्ञापन

आगे उन्होंने बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र सरकार से मांग की। साथ ही वीडियो में कहते साफ दिख रहे हैं कि यदि सरकार उन्हें इजाजत दे तो वे 12 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई व उसके नेटवर्क को नेस्तनाबूत करने की हिम्मत रखते हैं। लेकिन वे कानून के हाथों मजबूर हैं, परेशान हैं। अगर कोई मौका मिला तो ऐसे लोगों को चंद घंटो में खत्म करा सकता हूं। उन्होंने कहा कि किसी को भी किसी इंसान की जिन्दगी छीनने का अधिकार नहीं हैं। इस सम्बन्ध में पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी का कहना है कि उन्होंने जो भी वीडियो में कहा वह सही कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें