बिजनौर। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रामअवतार सिंह तथा सदस्यगण बिजनौर भ्रमण कार्यक्रम के तहत 30 जनवरी को विकास भवन के सभागार में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रामअवतार सिंह तथा सदस्यगण बृजेश कुमार सोनी का बिजनौर में भ्रमण कार्यक्रम है। अध्यक्ष एवं सदस्य गण 30 जनवरी को बिजनौर पहुंचेंगे। बताया कि 5 बजे विकास भवन सभागार में अधिकारियों जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया के साथ बैठक का आयोजन करेंगे। उन्होंने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व के संदर्भ में अनुभाविक जांच एवं अध्ययन के साथ निकायवार एवं अनुपातिक आरक्षण के बाबत समकालीन आख्या के लिए यदि किसी व्यक्ति संस्था पार्टी को अपना पक्ष प्रस्तुत करना है। वह लिखित अथवा मौखिक आकलन आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं, जिससे वास्तविक निष्कर्ष तक पहुंचा जा सकें। संवाद