फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन मन्नान को किया भगोडा घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कोर्ट ने गोकशी में फरार किरतपुर के चेयरमैन अब्दुल मन्नान के खिलाफ 82 की कार्रवाई करके भगोड़ा घोषित कर दिया है। पुलिस ने मन्नान के घर के बाहर नोटिस चस्पा कराकर मुनादी कराई।
विज्ञापन

किरतपुर, नांगल व नजीबाबाद पुलिस ने 18 सितंबर को किरतपुर में चेयरमैन अब्दुल मन्नान के घेर में छापा कारकर गोकशी पकड़ी थी। इस दौरान छह लोगों को मौके से दबोचा जबकि अब्दुल मन्नान, बाशित, फरीद व अतीक फरार हो गए थे। पुुलिस ने मन्नान समेत चारों फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। फरीद व अतीक ने दो दिन पहले कोर्ट में सरेंडर कर दिया था जबकि बाशित के घर पर पुलिस ने भगोड़ा का नोटिस चस्पा किया था। शनिवार को कोर्ट ने अब्दुल मन्नान के खिलाफ 82 की कार्रवाई करके भगोड़ा घोषित कर दिया। पुलिस ने नोटिस चस्पा करके मुनादी कराई। एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी है। मन्नान के पकड़े नहीं जाने पर उसके घर की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें