फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकारों की गूंज से राममय हो गया पूरा क्षेत्र

विज्ञापन
नगीना में शचंपत राय बंसल के घर पर सत्संग करती महिलाएं। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
श्रीराम के जयकारों की गूंज से राममय हो गया पूरा क्षेत्र
विज्ञापन

नगीना। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री राम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को किए गए भूमि पूजन की खुशी में नगीना के लोगों ने भी जमकर जश्न मनाया। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष व श्री राम जन्मभूमि तीर्थ स्थल के महासचिव चंपत राय बंसल को अयोध्या में प्रधानमंत्री के साथ मंच पर टेलीविजन पर साथ देख कर नगीना के लोग गदगद हो गए।
नगीना में भी लोगों ने इस दिन को उत्सव के रूप में मनाया। नगर के सभी प्रमुख मंदिरों को 4 अगस्त की रात से ही लाइट व फूलों से सजाया गया। लोगों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों रंग बिरंगी लाइट ही नहीं बल्कि झंडे भी लगाए। नगर में मुख्य कार्यक्रम मंदिर आंदोलन के नायक चंपत राय बंसल के मोहल्ला सरायमीर स्थित उनके आवास पर हुआ। बुधवार की सुबह घर व मोहल्ले की महिलाओं ने भगवान श्री राम का गुणगान किया। सुंदरकांड तथा हनुमान चालीसा का पाठ किया। श्री राम के भजन गाए गए। सत्संग में श्यामा बंसल, रेखा बंसल, पूनम गोयल, अंजु गोयल, तरु गोयल, संगीता गोयल आदि महिलाओं ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया। सत्संग के बाद बड़ा मंदिर में भगवान श्रीराम को हलवे का भोग लगाया गया तथा चंपत राय बंसल के परिजनों, वीएचपी कार्यकर्ताओं व मोहल्ले वासियों ने राम मंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी में एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी मनाई। इस मौके पर शलभ गोयल, मोहित गोयल, सराफा व्यापारी विकास अग्रवाल, सौरभ गोयल, शुभम गोयल, प्रदीप गर्ग, प्रमोद चौहान, डाक्टर दिनेश कुमार, गोविंद अग्रवाल, सुनील बंसल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा नगीना काला खेड़ी रोड पर देव चौधरी, रचित राजपूत, रोहित सिद्धार्थ, मास्टर यशपाल सिंह, शुभम राजपूत ने हलवा बांटा। नगर के बड़ा मंदिर मुक्तेश्वर नाथ, पंजाबी कालोनी स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर आदि में भी पूजा अर्चना के साथ प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन को लेकर नगीना के विहिप कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, पूर्व विधायक लवकुश कुमार, नगर अध्यक्ष मोहित गोयल, पंकज अग्रवाल, गर्वित चौधरी, विकास गुप्ता विक्की आदि ने रायपुर रोड पर स्थित एक प्रतिष्ठान पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनायी। विहिप नेता प्रदीप गर्ग ने कहा कि नगीना के लोगों के लिए बुधवार का दिन दीपावली के उत्सव से भी बढ़कर है। उन्होंने कहा कि पूरे जीवन राम मंदिर आंदोलन के लिए समर्पित रहे नगीना निवासी चंपत राय बंसल को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का संचालन करता देखकर राम भक्त नगीना वासी का सीना चौड़ा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें