फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदिशों के बीच मना नए साल का जश्न

विज्ञापन
हैप्पी न्यू ईयर-बिजनौर में नए साल का स्वागत करती युवतियां। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बंदिशों के बीच मना नए साल का जश्न
विज्ञापन

बिजनौर। नए साल की पूर्व संध्या पर जिले भर में पुलिस अलर्ट रही। पुलिस ने कई जगह चेकिंग अभियान चलाया। डॉग स्क्वाड के साथ बाहर से आने वाले लोगों की तलाशी ली। जश्न मनाने वाले लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर रही। होटल व रेस्टोरेंट की गतिविधियों पर पुलिस नजर रखे रही।
कोरोना की गाइडलाइन नए साल के जश्न पर भीड़ जुटाने पर प्रशासन ने पूरी तरह रोक लगा दी थी। कहा था कि कहीं पर भी भीड़ जुटी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को हुड़दंग भी नहीं करने दिया जाएगा। ऐसे लोगों से पुलिस निपटेगी। इसे लेकर पुलिस दिन से ही अलर्ट रही। चौराहों पर पुलिस तैनात रही। शाम के समय पुलिस ने बिजनौर शहर में चेकिंग अभियान चलाया। एसआरएस मॉल, बाबा प्लाजा, रोडवेज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने डॉग स्क्वाड के साथ चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। बाहर से आने वाले लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर रही। पुलिस के चेकिंग अभियान से लोगों में खलबली मची रही। पुलिस प्रमुख रेस्टोरेंट्स, होटल के आसपास भी सक्रिय रही और यह पता लगाती रही कि कहीं कोई बड़ा जश्न तो नहीं मनाया जा रहा है। देर रात तक पुलिस का अभियान जारी रहा। बिजनौर के अलावा बाकी शहरों में भी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया व सक्रिय रही। बिजनौर में चेकिंग अभियान एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र के नेतृत्व में चलाया गया। टीम में सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, शहर कोतवाल राजेश सोलंकी, महिला थाने का स्टाफ, डॉग स्क्वायड भी शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों पर छाया रहा नए साल का खुमार
नए साल का खुमार युवाओं पर चढ़ा रहा। डीडीपीएस स्कूलों में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को नए साल की शुभ कामनाएं दीं। कई विद्यार्थियों ने अपने चेहरे पर 2021 लिखकर नए साल का स्वागत किया। अन्य स्कूलों में भी इसी तरह विद्यार्थियों ने नए साल की एक दूसरे को शुभ कामनाएं दीं। सभी ने एक दूसरे को सुबह से ही सोशल मीडिया पर नए साल के स्वागत व बधाई करने के मैसेज वायरल किए। नए साल के मैसेज में कोरोना से मुक्ति मिलने की भी प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें