पोस्टरों में सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, विधायक व अन्य भाजपा नेताओं के भी फोटो थे, लेकिन सिर्फ राजीव अहलावत के चेहरे पर कालिख पोती गई। इससे सियासी मकसद साफ दिखाई दे रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, राजीव अहलावत इस बार आकू ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार माने जा रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते यह हरकत की गई हो सकती है। आरोपी युवकों में से एक ने पिछले जिला पंचायत चुनाव में भी हिस्सा लिया था।