फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षा 22 से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षा 22 से शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में सीबीएसई की हाईस्कूल तथा इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा 22 शुरू होगी। परीक्षा के लिए नौ केंद्र बनाये गए हैं। जिला मुख्यालय पर तीन केंद्र हैं।
सीबीएसई की जिला कोआर्डिनेटर सीमा विश्वास ने बताया की परीक्षा 29 सितंबर तक चलेगी। एक दिन में एक ही पेपर होगा। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय के मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल, एमडी पब्लिक स्कूल, एएन इंटरनेशनल स्कूल, नूरपुर का आरआर पब्लिक स्कूल, धामपुर के प्रियंका पब्लिक स्कूल, सेंट मेरी, शिखर शिशु निकेतन, क्रीस्ट जयंती बड़िया और बुंदकी का आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल केंद्र हैं। जिले के सभी केंद्र पर करीब एक हजार छात्र -छात्राएं परीक्षा देंगे। बोर्ड ने कोरोना से बचाव के लिए छात्रों को परीक्षा में मास्क पहनकर और सेनीटाइजर लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
बिजनौर। सीमा विश्वास ने बताया कि परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से डेढ़ बजे तक है। परीक्षार्थी को दस बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। छात्र सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए केंद्र के मुख्य द्वार पर दो -दो मीटर दूर खड़े होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें