फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: स्योहारा बैंक रिश्वत कांड, सीबीआई ने रातभर कार्रवाई कर बनाई 600 पन्नों की रिपोर्ट, नया प्रबंधक तैनात

Tue, 03 Feb 2026 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

Bijnor News: स्योहारा में ऋण स्वीकृत करने के बदले रिश्वत लेने वाले बैंक प्रबंधक समेत तीन कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने रातभर कार्रवाई कर 600 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की और तुरंत नए प्रबंधक की तैनाती कर दी गई।

विज्ञापन
रिश्वत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के स्योहारा में ऋण स्वीकृत करने की एवज में रिश्वत लेने वाले शाखा प्रबंधक समेत तीन बैंक कर्मियों को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई ने 600 पन्नों की रिपोर्ट तैयार की थी। रातभर बैंक में मौजूद रही सीबीआई की एंटी करप्शन विंग की मौजूदगी में कागजी कार्रवाई पूरी की गई। वहीं रात में नए प्रबंधक की तैनाती मिलने के साथ ही गिरफ्तार किए गए प्रबंधक ने चार्ज भी दिलाया गया। हालांकि गिरफ्तार प्रबंधक चार्ज देने में आनाकानी कर रहा था।

विज्ञापन



सोमवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की सहसपुर शाखा में हर रोज की तरह बैकिंग कार्य हुआ। मगर बैंक के आस पास लोग सीबीआई की टीम और बैंक प्रबंधक की गिरफ्तारी को लेकर लोग चर्चा करते नजर आए। बता दें कि शनिवार की शाम सीबीआई टीम ने शाखा प्रबंधक कपिल कुमार, बैंक कर्मचारी नोमान और फील्ड अधिकारी विकास को पकड़ने के बाद अलग-अलग कमरों में लंबी पूछताछ की।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग, ऑडियो ट्रांसक्रिप्ट और ट्रैप की कानूनी प्रक्रिया को मिलाकर लगभग 600 पेज की विस्तृत रिपोर्ट बनाई गई। हर पेज पर शिकायतकर्ता चंचल दिवाकर के हस्ताक्षर कराए गए, ताकि बाद में कोई तकनीकी खामी न रह जाए।

चंद घंटों में नए प्रबंधक की तैनाती, पुराने से जबरन दिलाया चार्ज
सीबीआई कार्रवाई के बाद बैंक प्रबंधन भी हरकत में आ गया। रविवार सुबह क्षेत्रीय कार्यालय से दूसरे प्रबंधक की तैनाती कर दी गई। सीबीआई टीम आरोपी शाखा प्रबंधक कपिल कुमार से बैंक का पूरा चार्ज नए प्रबंधक को दिलवाकर ही उसे अपने साथ ले गई थी

क्या है पूरा मामला
जयरामपुर निवासी चंचल दिवाकर की पत्नी ने 18 दिसंबर को आरओ प्लांट लगाने के लिए पांच लाख रुपये का ऋण आवेदन किया था। आरोप है कि शाखा प्रबंधक कपिल कुमार ने इसके बदले 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत के बाद सीबीआई ने दो बार ट्रैप लगाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। तीसरी बार शनिवार को पेट्रोल पंप पर 45 हजार रुपये लेते हुए बैंक कर्मचारी नोमान पकड़ा गया और इसके बाद पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें