फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पकड़ा राशन का गेहूं

Mon, 23 May 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
राशन पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में ग्रामीणों ने गांव हीमपुर पछातपुरा राशन डीलर द्वारा छोटे हाथी में भरकर ले जाया जा रहा राशन का गेहूं पकड़ लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गेहूं सहित वाहन अपने कब्जे में ले लिया। उधर, पूर्ति विभाग की ओर से राशन डीलर के खिलाफ कालाबाजारी का मामला दर्ज करने की तहरीर सौंपी गई है।
विज्ञापन


गांव पानहीमपुर उर्फ हीमपुर पछातपुरा में सरकारी गेहूं बेचने के लिए राशन डीलर द्वारा छोटे हाथी में भरवाया जा रहा था। ग्रामवासियों ने चालक देवेंद्र को पकड़ा तो उसने बताया कि राशन डीलर ने उसे गेहूं नजीबाबाद पहुंचाने के लिए कहा था। मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने पूर्ति विभाग और पुलिस को सूचना दी।

 सपा नेता मो.अकबर के नेतृत्व में मतलूब, तारिक, इमरान, सोनू आदि ने थाने पहुंचकर पूर्ति निरीक्षक देवेंद्र सिंह की उपस्थिति  में राशन डीलर नरेश पर राशन का गेहूं कार्डधारकों को न देकर ब्लैक में बचने का आरोप लगाया।  पुलिस को पूर्ति विभाग की ओर राशन डीलर के खिलाफ तहरीर दी गई है। गेहूं और वाहन अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें