फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती से नगदी, आभूषण लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपती से नगदी, आभूषण लूटे
विज्ञापन

किरतपुर। एक दंपती को दूधली नहर की पुलिया पर तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल से गिरा दिया। घसीटते हुए गन्ने के एक खेत में ले गये। बदमाशों ने विवाहिता से लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण एवं एक हजार रुपये नकद लूट लिए।
थाना मंडावर निवासी सुमित 11 जुलाई को अपनी पत्नी आरती को बाइक से किरतपुर थानांतर्गत गांव दूधली आ रहे थे। जब दोनों दूधली में नहर के पास पहुंचे तब अचानक दंपती के सामने बदमाशों ने अपनी बाइक बीच सड़क पर खड़ी करके उन्हें रोक लिया। बदमाश दोनों को खींच कर गन्ने के खेत में ले गए और तमंचे से आतंकित कर लूटपाट की। बदमाशों ने दंपती को बंधक बनाकर महिला से सोने चांदी के आभूषण एवं एक हजार रुपये नकद लूट लिये। दंपती को डरा धमकाकर फरार हो गये। बदमाशों के जाने का आभास होने पर डरे सहमे दंपती ने शोर मचाया। शोर पर राहगीरों ने गन्ने के खेत से दंपती को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पीड़िता आरती के भाई शिवम ने तहरीर देकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने लूट घटना से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि दंपती से लूट का प्रयास किया गया है। तहरीर मिल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें