फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को रालोद से जोड़ने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को रालोद से जोड़ने का आह्वान
विज्ञापन

बिजनौर। रालोद की बैठक में किसानों व आम जनता को संगठन से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का आह्वान किया गया।
पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव सुखवीर सिंह गठीना व रुहेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष पूर्व विधायक अशफाक खां का जोरदार स्वागत किया गया। दोनों नेताओं ने कहा कि किसान व मजदूर वर्ग का हित केवल रालोद में ही सुरक्षित है। गांवों में अब फिर से रालोद से किसान जुड़ रहे हैं। किसानों को पता है कि उनका हक व फसलों के सही दाम रालोद ही दिला सकती है। कहा कि आने वाले चुनाव में पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अली अदनान व संचालन पवन राजपूत ने किया। बैठक में पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, अशोक चौधरी, प्रवीण सिंह देशवाल, ब्रजवीर सिंह, महिला जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, नरेंद्र आचार्य, चंद्रपाल वाल्मीकि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें