फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में हजारों रुपये की नगदी एवं सामान चोरी

विज्ञापन
नूरपुर में दुकान से चोरी कर जाता हुआ चोर सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद (लाल घेरे में )। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
दुकान में हजारों रुपये की नगदी एवं सामान चोरी
विज्ञापन

नूरपुर। बुधवार रात छत के रास्ते किराने की दुकान में घुसे चोरों ने गल्ले में रखे 95 हजार रुपये और हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। दुकान से जाते समय एक चोर की फुटेज दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान स्वामी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला गांधीनगर निवासी सरदार हरदीप सिंह की गुरुद्वारा के पास किराने की दुकान है। बुधवार रात चोर छत से होकर सीढ़ियों के रास्ते उसकी दुकान में घुस गए। चोरों ने गल्ले में रखे 95 हजार रुपये के अलावा हजारों रुपये का अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी कर सामान के साथ जाते हुए एक चोर की फुटेज दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में आ गई। सीसीटीवी फुटेज में आए चोर ने सामान के थैले लाद रखे थे और उसने मुंह ढका हुआ था। चोरी होने का पता सुबह दुकान खोलने पर चला। दुकान स्वामी ने सीसीटीवी फुटेज सहित पुलिस को तहरीर देकर घटना का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें