चुनाव में वाहन मुहैया नहीं कराने पर तीन पर केस दर्ज
बिजनौर। चुनाव कराने के लिए प्रशासन वाहनों का अधिग्रहण कर रहा है। नोटिस दिए जाने के बाद वाहन मुहैया नहीं कराने पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने तीन कारों के मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एआरटीओ शिव शंकर की ओर से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिनमें तीन वाहन मालिकों पर आरोप है कि उन्हें चुनावी प्रक्रिया के तहत वाहन उपलब्ध नहीं कराया है। एआरटीओ ने बताया कि जिले के समस्त स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यो तथा मार्ग पर संचालित वाहन के स्वामियों को निर्देश जारी किए गए हैं। जिनके तहत विधानसभा चुनाव के लिए वाहनों का अधिग्रहण आदेश दिए गए हैं। वाहन स्वामियों को जारी किए गए पत्र में जो तारीख और समय दिया गया है, उस पर नहीं पहुंचने के कारण और भी केस दर्ज कराए जा सकते हैं। बताया कि चुनाव में लगाए जाने वाले वाहनों पर जीपीएस भी लगाया जाएगा।