फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में कार सवार दो की मौत

Tue, 30 May 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर में नजीबाबाद रोड पर स्थित मौलाना मुहम्मद अली जौहर हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट के निकट एक कार ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने मेरठ में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नजीबाबाद के मोहल्ला जगन्नाथ चौराहा निवासी जावेद (25) पुत्र अब्दुल बहाव व मोहल्ला मुगलूशाह दानिश पुत्र निसार अपनी कार से बिजनौर की ओर से नजीबाबाद जा रहे थे। राहगीरों के मुताबिक उन्होने नजीबाबाद रोड़ स्थित इंस्टीट्यूट के निकट बस को जैसी ही ओवरटेक किया, तो सामने से आ रहे ट्रक के नीचे कार घुस गई।  हादसे में कार चालक जावेद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दानिश को जिला अस्पताल भेजा गया। 
वहां से गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ रेफर किया गया। मेरठ में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। 
वहीं अफजलगढ़। भूतपुरी जसपुर मार्ग पर गांव मुहम्मदपुर राजौरी के निकट डीसीएम ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डीसीएम चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।  बाजपुर (उत्तराखंड) निवासी समदर्शी विश्नोई अपनी कार से देहरादून जा रहे थे। उनकी कार में परिवार के पंकज विश्नोई, महिमा विश्नोई, दिनेश शर्मा सवार थे। जब कार मुहम्मदपुर राजौरी के पास पहुंची तो पीछे से आ रही डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी। डीसीएम की टक्कर से कार सामने खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। कार में सवार चारों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कार का अगला व पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपी डीसीएम चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। उधर कोतवाल फतेह सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें