फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एम्स जा रहे परिवार की कार पलटी, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। नूरपुर रोड पर आकू के पास शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन



मुरादाबाद के संभल रोड स्थित मोहल्ला कडुला निवासी सुलेमान (50) अपनी पत्नी नसीम जहां (44) को उपचार के लिए एम्स ले जा रहे थे। उनके साथ पुत्री इल्मा (20) तथा साला फैजान (28) निवासी मोहल्ला अंसारियान, बिलारी भी कार में सवार थे। कार को मुरादाबाद के टीएमयू बागड़पुर निवासी संजय जैन (55) चला रहे थे। बताया गया कि नूरपुर रोड पर आकू के निकट पहुंचने पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे कार सवार सभी लोग घायल हो गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों व राहगीरों ने कार सीधी करके घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें