फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने खंभा तोड़ा, हादसे में चार घायल

Mon, 20 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
अफजलगढ़ में हाईवे 74 पर हादसे में ट्रैक्टर ट्राली के नीचे घुसी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्दौर में बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर गांव नवादा तुल्ला के निकट नूरपुर की ओर से तेज रफ्तार से जा रही एक कार ने सड़क किनारे एचटी लाइन का खंबा तोड़कर चार लोगों को घायल कर दिया। कार अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरी। वहां से गुजर रहे लोगों ने चारों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। एक घायल की हालत नाजुक देख उसे मेरठ रेफ र किया गया है। विद्युत निगम के जेई ने थाने जाकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हादसा क्षेत्र के गांव नवादा तुल्ला की नहर की पुलिया के निकट हुआ। शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे नूरपुर से बिजनौर तेज रफ्तार से जा रही एक कार ने सड़क किनारे खड़े एचटी लाइन के खंबे को तोड़कर वहां से गुजर रहे गांव मुकरंदपुर निवासी हुकम सिंह, ओमवीर, मलखान सिंह व उसके मामा सुखबीर सिंह को घायल कर दिया। राहगीरों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। मलखान सिंह को मेरठ रेफर कर दिया गया। कड़ापुर विद्युत निगम के जेई सत्यप्रकाश ने करीब एक लाख रुपये का नुकसान बताते हुए थाने जाकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
उधर, गांव पावटी से हल्दौर के साप्ताहिक बाजार में लोग घोड़ा-बुग्गी से जा रहे थे। गांव छजुपुरा के निकट पहुंचते ही अचानक घोड़ा बिदक गया। बुग्गी सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। घोड़ा-बुग्गी में सवार गांव पावटी निवासी जमीलुद्दीन, नूरजहां, अफसरी, मीमा, सविता घायल हो गए। वहां मौजूद किसानों ने घायलों को अम्हेड़ा में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। दूसरी ओर, खारी निवासी खुर्शीद अहमद अपने पुत्र अनस व फईम को लेकर बाइक पर सवार होकर गांव इनामपुरा में बहन के घर आ रहा था। गांव नांगलजट से बधावा मार्ग के निकट गांव मोहनपुर चांदा नंगली की ओर से आ रहे एक बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। इसमें तीनों गंभीर रूप घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। बाइक चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें