ट्रैक्टर से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार को देखते पुलिसकर्मी और राहगीर।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के भागूवाला में नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर जा रही कार रविवार सुबह भागूवाला में हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर के पीछे तेज गति से घुस गई। हादसे में कार में सवार सभी लोगों को चोटें आईं।
घटना की सूचना 100 यूूपी पुलिस को दी गई। क्षेत्रवासियों ने मंडावली पुलिस को भी मोबाइल से घटना की सूचना दी। करीब एक घंटे तक भी जब कोई पुलिसकर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा, तो लोगों ने घायलों को प्राइवेट वाहन से समीपुर अस्पताल भेजा।
घायलों में यश, उसकी पत्नी अंशिता, सौरभ, उसकी पत्नी अंजिता एवं डेढ़ वर्षीय बालक शामिल थे। घायलों ने मदद कर रहे लोगों को बताया कि वे मुरादाबाद से देहरादून जा रहे थे।
उधर, काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटना की बाबत जानकारी कर हादसे में क्षतिग्रस्त कार और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर भागूवाला चौकी पर खड़ा करा दिया।