फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणवाला में कांजी हाऊस की भूमि पर कब्जा

विज्ञापन
नारायणवाला ग्राम पंचायत मे कांजी हाउस की भूमि पर कुछ लोगो ने कब्जा किया। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
बिजनौर, रेहड़। नारायणवाला ग्राम पंचायत में कांजी हाउस की भूमि पर कुछ शरारती तत्वों ने कब्जा जमा रखा है। ग्रामीणों ने डीएम से कांजी हाउस परिसर को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण राम सिंह, तेजपाल, जसवंत, कलवा, रोशन, ऋषिपाल आदि का कहना है कि गांव नारायणवाला में होली चौक के पास कांजी हाउस की जर्जर इमारत है। जो कई साल पहले कांजी हाउस बंद होने के बाद देख रेख के अभाव में धराशाई हो गई। इसके बाद खंडहर इमारत के परिसर में कुछ लोगों ने पशु बांधने शुरू कर दिए। उसे पर उपले थेपने का काम चल रहा है। साफ सफाई न होने से यहां विषैले जीव जंतुओं का बसेरा रहता है, जिसकी वजह से आसपास रहने वालों को खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार जिला पंचायत अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। किंतु कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला। ग्रामीणों ने कांजी हाउस परिसर को खाली कराने की मांग की है।
उधर ग्राम प्रधान जोगेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले को कई बार उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जा चुका है। हालात जस के तस है। वहीं, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत बिजनौर डॉ. श्याम बहादुर शर्मा का कहना है मामला उनके संज्ञान में है। जल्दी ही कांजी हाउस परिसर को कब्जेदारों से खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें