फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा के शहीदों की याद में निकलेगा कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा के शहीदों की याद में निकलेगा कैंडल मार्च
विज्ञापन

बिजनौर। पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा की ओर से किए जा रहे आंदोलन को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने अपना समर्थन दिया है। इस दौरान गेट मीटिंग कर एसोसिएशन ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से 14 फरवरी को पुलवामा हमले के शहीदों के सम्मान में निकलने वाले कैंडल मार्च को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल परिसर में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रवि की अध्यक्षता एवं कौसर के संचालन में आयोजित गेट मीटिंग में अटेवा के प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह को समर्थन पत्र दिया गया। संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष गजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को अटेवा राष्ट्रीय स्तर पर संघर्षरत है। चंद्रहास सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारे वेतन का हिस्सा है, जिसे सरकारों ने षड्यंत्र रचकर छिनने का काम किया है। बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश कुुमार रवि, चीफ फार्मासिस्ट गजेंद्र कुमार शर्मा, कौसर, दिग्विजय शाह, दीपक कुमार, अभय कुमार, रवि प्रताप सिंह, भारत भूषण, कविता वर्मा, सुधीर कुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें