बिजनौर। मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को राहत देने के लिए कैंसर डे-केयर सेंटर हो गया है। कैंसर के स्थानीय मरीजों को मामूली तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। स्टाफ की ट्रेनिंग के बाद मरीजों के लिए सेंटर शुरू कर दिया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज में रक्त केंद्र के पास तैयार हो रहेे कैंसर डे केयर सेंटर में छह बेड की व्यवस्था की गई है। यहां कैंसर से पीड़ित मरीजों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मेरठ मेडिकल कॉलेज में कैंसर की जांच के बाद चिकित्सक दवाई की शुरू करेंगे। इसके बाद वहां से मरीजों को जिला अस्पताल में तैयार होे रहे कैंसर डे केयर सेंटर में रेफर करेंगे। यही मरीज की देखभाल के साथ इलाज पूरा कराया जाएगा। सेंटर सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक खुलेगा। केंद्र में मरीजों को रात में भर्ती करने की व्यवस्था नहीं रहेगी।
कैंसर से पीड़ित मरीजों को मरीजों को बुखार, तेज दर्द, उल्टी, कमजोरी या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो जाती हैं। अभी तक मरीजों को छोटी समस्या होने पर भी ऋषिकेश, मेरठ या अन्य शहरों के अस्पतालों तक जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों अधिक खर्च होता है। कैंसर डे केयर सेंटर में चिकित्सकों की निगरानी में मरीजों का दर्द, बुखार सहित कैंसर उपचार के दौरान होने वाली अन्य समस्याओं का इलाज किया जाएगा।
स्टाफ का तीन दिन मेरठ में होगा प्रशिक्षण
कैंसर डे केयर सेंटर में स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाएगी। इससे पहले स्टाफ को मेरठ मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। प्रशिक्षण की तारीख 16, 17, 18 मार्च निर्धारित कर दी गई है। स्टाफ को प्रशिक्षण मिलने के बाद ही सेंटर शुरू हो सकेगा।
जिला अस्पताल में कैंसर डे केयर सेंटर तैयार होे गया है। कैंसर मरीजों को पूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मरीज को जिस भी डॉक्टर की जरूरत होगी, वह मरीज को परामर्श देगा। मरीजों को सिर्फ मेरठ के चिकित्सकों द्वारा लिखी गई दवाई ही दी जाएगी। ....डॉ. बीआर त्यागी, सीएमएस, अस्पताल, बिजनौर
जिला अस्पताल में कैंसर डे केयर सेंटर तैयार हो रहा है। सेंटर शुरू होने के बाद जिले और आसपास के क्षेत्रों के कैंसर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए मेरठ, ऋषिकेश नहीं जाना पड़ेगा। ....डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर