फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों की मृत्युदर कम करने के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों की मृत्युदर कम करने के लिए चलेगा अभियान
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में सड़क हादसों में पिछले साल के मुकाबले मृत्युदर में दस प्रतिशत कमी लाने के लिए आईजी मुरादाबाद रमित शर्मा के निर्देश पर चार माह का अभियान चलाया जाएगा। इसकी रणनीति तैयार की गई है।
विज्ञापन

आईजी मुरादाबाद रमित शर्मा ने डीएम व एसपी की अध्यक्षता में बनी सड़क सुरक्षा समिति को निर्देश दिए कि पिछले साल के मुकाबले मृत्यु दर में दस प्रतिशत की कमी लाने के लिए रणनीति बनाकर चार माह का अभियान चलाया जाए। सड़क सुरक्षा समिति ने इसकी रणनीति तैयार कर ली है। इसके तहत जिले भर के प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ यातायात पुलिस जनता को यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला आयोजित करे। जिले के प्रत्येक स्कूल कॉलेज में यातायात जागरूक अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक करें। अत्यधिक दुर्घटना वाले क्षेत्र चिह्नित करके संकेत बोर्ड व स्पीड ब्रेकर लगवाएं। ट्रैक्टर ट्रॉली, भैंसा बुग्गी पर रिफ्लेक्टर लगवाए जाएं। इस काम में शुगर मिल व अन्य संस्थाओं का सहयोग लिया जाए। सड़कों के सभी गड्ढों को भरवाने की व्यवस्था की जाए। स्कूल कॉलेज के आसपास यातायात संबंधी फ्लेक्सी बोर्ड लगवाए जाएं। यातायात नियमों का पालन करने के लिए रैली निकालकर जागरूकता फैलाई जाए। डायल 112 का प्रचार-प्रसार किया जाए। 108 एंबुलेंस सेवा व प्राइवेट अस्पतालों की ब्रीफिंग की जाए। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि अभियान को जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें