फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के लिए घर घर किट बांटने के अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के लिए दवा किट बांटने का अभियान शुरू
विज्ञापन

नगीना। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डा.नवीन कुमार द्वारा सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 के बचाव व नियंत्रण के लिए 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए बनाई गई मेडिकल किट वितरण कर उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन अभियान के जिला संयोजक व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान ने कहा कि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए लोगों को सुरक्षित रखने के प्रदेश सरकार के प्रयास लगातार जारी है। इसी क्रम में जीरो से एक, एक से पांच, पांच से 12 व 12 से 18 वर्ष के बच्चों को इस वायरस से बचाव व सुरक्षा के लिए शहर व ग्राम स्तर पर गठित निगरानी समितियों के माध्यम से घर-घर में सर्वे कर बच्चों को चिह्नित कर आयु के हिसाब से उन्हें मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें