फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर की गर्भवती महिलाओं की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान चलाकर की गर्भवती महिलाओं की जांच
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में हर माह की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है। इस बार जिले में 21 स्वास्थ्य इकाइयों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया गया। साथ ही दो हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांच भी गई।
जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता शमीम अहमद ने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने की पूरी कोशिश की जा रही है। जिसके चलते लोगों को जागरूक करने के लिए हर महीने की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में नौ मई 2022 को दो हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इसमें गर्भवती का वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, खून की जांच और अल्टासाउंड कराया गया। अब तक इस अभियान के जरिये सात हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं को लाभ मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी फारूख अजीज ने बताया कि जिले में सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नौ मई को सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाने के लिए निर्देश दिए गए थे। जिसके चलते अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव स्वास्थ्य इकाई पर करवाने के लिए प्रेरित किया। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि एक मई से 30 मई तक एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य हर गर्भवती व धात्री महिला तक आयरन, कैल्शियम, एल्बेंडाजोल व फोलिक एसिड की गोलियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। जिले में अभी तक करीब 7200 गर्भवतियों को अभियान के तहत दवा वितरित की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें