बिजनौर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की रविवार को जिला कार्यालय पर हुई बैठक में 1 अक्तूबर को एक्स पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पोस्ट का अभियान चलने पर रणनीति बनाई।
जिलाध्यक्ष उमेश कुमार राजपूत की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री सुभाष चंद्र यादव के संचालन में बैठक हुई। बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी जोन प्रभारी चंद्रहास सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए संगठन का निरंतर प्रयास जारी हैं। उसी क्रम में राष्ट्रीय आह्वान पर आगामी एक अक्तूबर को एक्स पर सभी शिक्षक, कर्मचारी लिखने का अभियान चलाएंगे। इसमें प्रत्येक शिक्षक एवं कर्मचारी लामबंद होकर अभियान को सफल बनाने के लिए ट्वीट कर अपने संवैधानिक हक की मांग सरकार के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि यह वक्त संगठित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का है।
पुरानी पेंशन शिक्षक, कर्मचारियों का हक है वह उसे लेकर ही रहेंगे। उन्होंने सभी से इस अभियान में जुड़ने का आह्वान किया है। बैठक में मुज्जफर, सिकंदर पाल सिंह, सुभाष चंद्र, अमित कुमार, आफताब अली, रविन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार वर्मा, लोकेश शर्मा, भूपेंद्र पाल सिंह, ज्ञानेंद्र चौधरी, कुलवीर चौधरी आदि मौजूद रहे।
-