सांस्कृतिक कार्यक्रमों में साथ शिविर शुरू
नजीबाबाद। साहू जैन कालेज के एनएसएस छात्र-छात्रा इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। शिविर में स्वयंसेवी छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
ग्राम शेखपुरगढू में आयोजित साहू जैन कालेज के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ प्राचार्य एके मित्तल और निवर्तमान प्रधान रेखा सैनी ने संयुक्त रूप से किया। प्राचार्य एके मित्तल ने स्वयंसेविकाओं को समाज सेवा में अपना-अपना योगदान करने की बात कहीं। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को समाज की बुराइयों का उन्मूलन करने में योगदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम बालियान के निर्देशन में आयोजित शिविर का प्रथम दिवस जनसंपर्क एवं जनचेतना दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में अंकिता तिवारी, शालू मेहरा, सलोनी, सृष्टि और हिमानी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। रूपाली त्यागी, कनिष्का, अनुराधा, साक्षी शर्मा ने स्वागत गीत, आकांक्षा चौहान, स्नेहा परवीन, सृष्टि ने मनमोहक नृत्य और तनु, अजमा, अंकिता, नेहा रानी, आकांक्षा, उपांशी, वर्तिका ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
वहीं गांव पदारथपुर में आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि निवर्तमान प्रधान देवेंद्र सिंह, प्राचार्य डॉ. एके मित्तल, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. बलराम सिंह, डॉ. पीपी विश्वकर्मा, डॉ. जैगम हुसैन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक त्रिपाठी ने संयुक्त रूप में किया। स्वयंसेवकों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर डॉ. कुसुम कुशवाहा, डॉ. शुभा माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।