फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी के नीचे आकर मासूम की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर। सब्जी से लदा वाहन को पीछे करते समय तीन वर्ष की बच्ची की पहिये के नीचे आकर मौत हो गई। मरने वाली बच्ची चालक की पुत्री थी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

ताजपुर निवासी सतीश कुमार सब्जी बेचने का काम करता है। लॉकडाउन लगने के बाद वह मैजिक वाहन (छोटा हाथी) में सब्जी भरकर गांव-गांव बेचने जाता है। रविवार की सुबह वह सब्जी बेचने जाने के लिए घर में खड़ा अपना मैजिक बैक कर रहा था। इस दौरान पीछे खेल रही उसकी तीन वर्ष की बेटी ज्योति पिछले पहिये के नीचे दब गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक बच्ची उसकी तीन बेटियों में दूसरे नंबर की थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
-------
ट्रिपलर के नीचे दबने से किशोरी की मौत
नांगलसोती/नजीबाबाद। ट्रिपलर के नीचे दबने से एक किशोरी की मौत हो गई।
नांगलसोती के गांव अभीपुरा निवासी गुड्डू की 11 वर्षीय पुत्री नैना साथी बच्चों के साथ वर्षा होने पर खेत में खड़े ट्रिपलर के नीचे बैठ गई। ट्रैक्टर चालक को इस बात का पता नहीं चला। उसने अचानक वर्षा हल्की होने पर ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया। जिससे किशोरी नैना की दबकर मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रैक्टर स्वामी मो. रजा के यहां गुड्डू का परिवार ठेके पर मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें