फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दीपक को मारने आए और जयपाल का कर दिया कत्ल

Fri, 17 Oct 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पकौड़ी की दुकान पर हुए झगड़े के बाद ही दोनों आरोपी भाइयों ने दीपक को मारने का मन बना लिया। वह हत्या करने के लिए पहुंच गए लेकिन घेर में कंबल ओढ़कर सो रहे जयपाल को दीपक समझते हुए ईंट से वार कर हत्या कर दी। घेर से जयपाल की चीख भी घर तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी अवनीश उर्फ सोनू अक्सर जयपाल के बेटे अतुल को गंजा बोल दिया करता था। बुधवार की शाम पकौड़ी की दुकान पर शराब के नशे में अवनीश ने फिर से अतुल को गंजा बोल दिया। इस बात को लेकर विवाद हो गया। अवनीश का भाई हर्ष भी मौके पर आ गया।
चांदपुर कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी भाई जयपाल के चचेरे भाई दीपक की हत्या करने के इरादे से आए थे। मगर कंबल ओढ़कर सो रहे जयपाल पर वार कर दिया। एक आरोपी ने सो रहे जयपाल के पैर और हाथ पकड़ लिए जबकि दूसरे ने सिर में वार कर दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में ईंट से वार करने की बात कही है। मगर सिर में बना गहरा घाव धारदार हथियार से वार होना प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें