फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल भरवाने आए, पेटीएम मशीन चुरा ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल भरवाने आए, पेटीएम मशीन चुरा ले गए
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। कालागढ़ मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने आए कार सवार दो युवक दिन दहाड़े पेटीएम मशीन कार में रखकर फरार हो गए। पेट्रोल पंप से पेटीएम मशीन चोरी होने पर पंप कर्मियों में हड़कंप मच गया। जब कर्मचारियों ने सीसीटीबी फुटेज खंगाली तो चोरी का पता चला। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की शनाख्त कर मछली बाजार से मशीन बरामद कर ली। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
बुधवार दोपहर दो युवक आरएसएम इंटर कालेज के सामने स्थित प्रमोद एंड संस पेट्रोल पंप पर कार में तेल डलवाने पहुंचे थे। युवकों ने तेल डलवाने के बाद पेटीएम से पैसे का भुगतान करने के नाम मशीन हाथों ले ली। पंप पर अधिक भीड़ होने के चलते पंप कर्मी दूसरे ग्राहकों में व्यस्त हो गए। भीड़ का फायदा उठाकर दोनों युवक पेटीएम मशीन कार में रखकर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद जब अन्य ग्राहकों ने पेटीएम से भुगतान करने के लिए कहा तो कर्मचारियों को पेटीएम मशीन की याद आई। मशीन चोरी होने से कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। जिस पर कार सवार युवकों द्वारा मशीन चोरी किए जाने का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करके मछली बाजार में छापा मारा। पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मशीन बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि अभी आरोपियों से घटना के बाबत पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें