फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से पंचायत में पहुंचने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों से पंचायत में पहुंचने का आह्वान
विज्ञापन

नांगलसोती। भाकियू पदाधिकारियों ने गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाकर किसानों और कार्यकर्ताओं से कोतवाली में आयोजित भाकियू की पंचायत में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष कुलबीर सिंह, बलराम सिंह, गजेंद्र सिंह, रुकन सिंह, महेंद्र सिंह, भोपाल राठी ने गांव इस्माइलपुर, मझाड़ी, मंडावली, काशीरामपुर, नांगल, तिसोतरा में किसानों और कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। उन्होंने भाकियू की युवा विंग के पूर्व जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही पर कोतवाली देहात में हुए हमले की घटना पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोतवाली देहात पुलिस ने मामले में सही कार्रवाई नहीं की, जिससे भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने कहा कि कोतवाली देहात पुलिस और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग को लेकर 17 फरवरी को पीएचसी कोतवाली देहात में भाकियू की पंचायत आयोजित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और किसानों से अधिक संख्या में पंचायत में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें