फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हिंदू समाज से एकजुट होने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
झालू। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हृदयानंद सार्वजनिक इंटर कॉलेज के मैदान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संतों, समाजसेवियों और प्रमुख वक्ताओं ने हिंदू समाज को जातिगत विभाजन से ऊपर उठकर संगठित रहने का आह्वान किया। संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन

सम्मेलन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। सम्मेलन के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि हिंदू समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित है। समाज को जातियों में नहीं बंटना चाहिए, बल्कि संगठित होकर धर्म और संस्कृति की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति ने सदैव विश्व को जोड़ने का कार्य किया है।
मुख्य वक्ता अरुण कांत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा, उसकी विचारधारा और सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ के स्वयंसेवक शिक्षा, सेवा, संस्कार और राष्ट्रनिर्माण के क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय हैं। विशिष्ठ अतिथि डॉ. हरीश रौतेला ने कहा कि राष्ट्र की मजबूती हिंदू समाज की एकता से जुड़ी है। कार्यक्रम में कैप्टन यथार्थ अग्रवाल, सिविल जज बनीं साक्षी चौधरी, समाजसेवी डॉ. उपेंद्र राणा, डॉ. अरविंद चौधरी, मोहित चौधरी एडवोकेट, गौरव डबरा, व्यापार मंडल के अमित अग्रवाल एवं सुमित सिंघल को संयोजक समिति द्वारा सम्मानित किया गया। संचालन शिवम अग्रवाल एडवोकेट ने किया। समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह के साथ योगेश राणा, विजय शर्मा, उमंग काकरान, रोहित, पुरु, गौरव, ऋतिक, हिमांशु, सत्यम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें