फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: उल्लू, बाघ, वन्यजीवों की सुरक्षा का किया आह्वान

Sat, 18 Oct 2025 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। दिवाली से पहले शुक्रवार को कालागढ़ से अमानगढ़, झिरना, फांटो व ढेला क्षेत्र में यूपी व उत्तराखंड के वन विभाग ने पक्षियों, वन्यजीवों व वनों की सुरक्षा के आह्वान के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। वन विभाग के अधिकारी व टीमें कल्लूवाला, मीरापुर, मालौनी, धारा, पतरामपुर, झुल्लूमोड़, पत्थर कुआं के अलावा ढेला, अमानगढ़ रेंज के गूजर झालों, डेरों में पहुंचे। मेटल डिटेक्टर से सघन जांच की गई।
विज्ञापन

अभियान में कार्बेट टाइगर रिजर्व, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व, बिजनौर-नजीबाबाद, तराई पश्चिम वन प्रभाग के अधिकारी बिंदरपाल, अंशुमान मित्तल, अंकिता किशोर, एनके रूवाली, बीपी हर्बोला, महेश चंद्र जोशी, सरत सिंह बिष्ट, नवीन चंद्र पपने, त्रिभुवन सिंह, रणजीत सिंह व वन आरक्षी सुरक्षा इकाई के सुदेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें