धामपुर। देवता महाविद्यालय मोरना में चल रहे दस दिवसीय एनसीसी शिविर के छठें दिन मास्टर ट्रेनर पंकज शर्मा ने कैडेट्स को आपदा प्रबंधन विषय पर व्याख्यान दिया।
प्राकृतिक और मानवीयकृत आपदाओं से बचाव की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि आपदा के समय धैर्य नहीं खोना चाहिए। डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल ललित भट्ट ने मास्टर ट्रेनर को सम्मानित किया।