फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्मियों को फांसी दिलाने के लिए कैडेट ने निकाला मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। वर्धमान कॉलेज के एनसीसी कैडेट द्वारा हैदराबाद में चिकित्सक बेटी से दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में शांति मार्च निकाला गया। दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

कैडेट ने शांति मार्च के दौरान लड़की की ना का मतलब ना होता है, मेरा क्या कसूर, बस बहुत हुआ, दुष्कर्मी को फांसी दो आदि नारे लिखी तख्तीं ले रखी थीं। स्लोगन व शांति मार्च के जरिए समाज से बेटियों के प्रति मानसिकता बदलने का आह्वान किया गया। साथ ही दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की गई। शांति मार्च एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट जेके विश्वकर्मा, अंडर ऑफीसर कनिका, स्नेहा राजपूत, नरेंद्र आदि की अगुवाई में निकाला गया। शांति मार्च शास्त्री चौक, पोस्ट ऑफिस चौराहा, कलक्ट्रेट, जजी होते हुए कॉलेज में जाकर संपन्न हुआ। कैडेट स्नेहा राजपूत ने मार्मिक कविता प्रस्तुत की। इस दौरान प्राचार्य सीएम जैन, डा.वंदना जैन, डा.संध्या रस्तोगी, डा.राजेश यादव, डा.चारूदत्त आर्य, डा.ओपी सिंह, शांतनु काकरान, राजीव विश्नोई आदि मौजूद रहे। कैडेट दीपांक, अनुज, नितिन, लव, संध्या, अर्चना, रश्मि, कोमल, श्वेता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें