फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने ईदगाह का निरीक्षण किया

Tue, 13 Sep 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर ईदगाह का निरीक्षण करते प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शेरकोट में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ठाकुर मूलचंद चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ ईदगाह का निरीक्षण किया। मंत्री ने नगर शेरकोट  की ईदगाह को जनपद में सर्वोत्तम बताते  हुए कहा कि ईदगाह में  शेरकोट नगर ही नहीं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मुसलमान नमाज अदा करने  आते हैं। ईद की नमाज अदा करते हैं। उन्होंने शेरकोटवासियों ने ईद उल अजहा के त्योहार को आपसी भाईचारे के रूप में मिलजुल कर मनाने की अपील की। प्रशासनिक अधिकारियों को ईदगाह में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मो. असलम, मो अरशद, मुदित गुप्ता, मोहम्मद  अशरफ, मोहम्मद खालिद रहे। 
विज्ञापन

वहीं डीएम बी चंद्रकला ने तत्काल प्रभाव से जिले में धारा 144 के अंतर्गत निषेधज्ञा लागू कर दी  है। उन्होंने बताया कि जिले में ईद उल अजहा तथा जिले में तेजी से चल रही राजनैतिक गतिविधियों, कुछ अवांछनीय और असामाजिक तत्वों की सक्रियता न हो इसके  जिले में लिए   धारा 144 लागू की गई है जो सात नवंबर तक  प्रभावी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें