‘ग्राहक हितों के प्रति समर्पित रहें व्यापारी’
नजीबाबाद। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से ग्राहक हितों को सर्वोपरि रखकर व्यापार करने की सलाह दी। उन्होंने व्यापारियों को कारोबार का सुरक्षित वातावरण देने का भी आश्वासन दिया।
पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आयोजित व्यापारी महासम्मेलन का मुख्य अतिथि एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने जिलाध्यक्ष कपिल सराफ की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कोरोना संक्रमण काल की चुनौतियों का सामना करने वाले व्यापारियों की समाजहित में सेवाओं की सराहना की। उन्होंने व्यापारियों से सुरक्षित कारोबार और व्यापारी हित को सर्वोपरि रखने को कहा।
व्यापारी महासम्मेलन को एसपी सिटी डा.प्रवीण रंजन सिंह, एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने संबोधित किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने कोरोना संक्रमण दौर में व्यापारियों से स्वयं और ग्राहकों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने, सामाजिक दूरी बनाकर कारोबार करने की सलाह दी। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष कपिल सराफ, संयोजक कान्हा आकाश कर्णवाल, राजन टंडन गोल्डी, डा.राजीव अरोड़ा, हर्षित सराफ ने अतिथियों का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। रुस्तम यादव के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मोनिका यादव, नगर अध्यक्ष तनु गोयल, आकांक्षा चौहान, बिंदू सराफ, दीपक कर्णवाल, आकाश चौहान, मनीषा सैनी, आयशा सिद्दीकी, मंजू जौहरी, तसनीम सिद्दीकी आदि रहे।