फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पत्नी के नाम से प्रेमिका को स्कार्पियो दिलाने की साजिश में कारोबारी का बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कारोबारी के बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उस पर पत्नी के नाम पर लोन से स्कार्पियो गाड़ी निकलवाने और प्रेमिका को दिलाने का आरोप है। पीड़िता ने पति, जेठ और पति की प्रेमिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

दिल्ली के ओखला जामियानगर निवासी रुखसार का अपने पति फरहान से विवाद चल रहा है। रुखसार ने पति पर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का केस दर्ज करा रखा है। इसके अलावा तलाक का मामला भी कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बीच रुखसार ने चार मई को शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पति फरहान, जेठ सलीम और फरहान की मेरठ निवासी प्रेमिका ने धोखाधड़ी कर उसके नाम से स्कार्पियो गाड़ी निकाल ली। आरोप था कि फरहान की प्रेमिका ने खुद को रुखसार बताकर मेरठ के एक शोरूम से स्कार्पियो की डिलीवरी ली, जबकि उस दिन वह मुंबई में थी। गाड़ी उसके नाम से लोन पर खरीदी गई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
बुधवार देर रात रुखसार अपनी मां के साथ शहर कोतवाली पहुंची और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी फरहान को हिरासत में ले लिया। सूचना पर एएसपी सिटी भी शहर कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस जांच में सामने आया कि फरहान ने पत्नी के नाम पर लोन से स्कार्पियो खरीदने की साजिश रची थी। शहर कोतवाल अवनीत मान ने बताया कि आरोपी फरहान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें